ग्राम कनबेरी में 24.70 लाख से निर्मित्त महतारी सदन का हुआ लोकार्पण
कोरबा । कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कनवेरी को महतारी सदन की सौगात मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा प्रवास पर एक कार्यक्रम में इसका लोकार्पण हुआ। 23 सितंबर को कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत श्रीफल तोडक़र यहां विधिवत पूजा-अर्चना की।
राज्य सरकार ने महतारी सदन के निर्माण पर 24 लाख 70 हजार रुपए की राशि व्यय की है। महिलाओं को उनके कार्यों के लिए यह भवन उपलब्ध कराया गया है। उनसे संबंधित गतिविधियां यहां पर संपन्न हो सकेंगे। इसकी मांग काफी समय से की जा रही थी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कोरबा के द्वारा इस भवन का निर्माण कराया गया जिसे प्रशासन ने नोडल एजेंसी बनाया था।
उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, कनवेरी के सरपंच शत्रुघ्न सिंह, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता अशोक योगी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-ग्राम कनबेरी में 24.70 लाख से निर्मित्त महतारी सदन का हुआ लोकार्पण
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
