छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 33 जनपद पंचायत CEO के तबादले
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने जारी किया आदेश, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जनपद पंचायतों में पदस्थ 33 मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) के तबादले एवं नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा 30 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में कार्यरत अधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में नई जनपद पंचायतों का दायित्व सौंपा गया है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
कोरबा जिले में प्रमुख बदलाव
संजय कुमार राय को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोरबा नियुक्त किया गया।
के. श्रीवास को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाली (कोरबा) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
भूपेंद्र कुमार सोनवानी का स्थानांतरण कर उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सूरजपुर पदस्थ किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


