नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में लिया गया सामूहिक संकल्प
कोरबा । कोरबा अंचल के ह्रदय स्थल दर्री रोड में संचालित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कोरबा, राज्य छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को नशा मुक्त करने हेतु महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को शपथ दिलाई गई।
उक्त कार्यक्रम महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.के. झा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. मो. वसीम अकरम द्वारा सबको सामूहिक संकल्प दिलाया गया एवं नशे के दुष्प्रभाव से आज की युवा पीढ़ी को अवगत कराया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गौरी वानखेडे ने छात्राओं द्वारा तैयार पोस्टर के माध्यम से विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान महादान के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम अंतर्गत आज की युवा पीढ़ी किस तरह से नशे के गिरफ्त में आ रही है तथा किस तरह नशे से दूर रहकर अपने जीवन में अनुशासन को अपनाकर सफल हो सकते है इस पर भी चर्चा की गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मो. वसीम अकरम द्वारा किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Korba:-नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में लिया गया सामूहिक संकल्प…
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
