साउथ बिहार एक्सप्रेस को राउरकेला में शॉर्ट टर्मिनेट किए जाने पर सांसद ज्योत्सना महंत ने जताई नाराजगी, जीएम और डीआरएम को लिखा पत्र
कोरबा। रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को 30 जुलाई 2026 को दुर्ग के बजाय राउरकेला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किए जाने के निर्णय पर कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में रेलवे के महाप्रबंधक (GM) एवं मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को पत्र प्रेषित कर यात्रियों के हित में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
सांसद श्रीमती महंत ने अपने पत्र में कहा है कि सावन माह के दौरान छत्तीसगढ़ के हजारों श्रद्धालुओं ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए लगभग दो माह पूर्व ही अपना रेल आरक्षण कराया था। इनमें से अनेक श्रद्धालु अपनी यात्रा भी प्रारंभ कर चुके हैं। ऐसे समय में ट्रेन को बीच मार्ग में ही राउरकेला तक सीमित कर देना यात्रियों के लिए गंभीर असुविधा का कारण बनेगा।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को इस निर्णय से भारी मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस यात्रा में अचानक किए गए बदलाव से यात्रियों में असमंजस और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
सांसद ने रेल प्रशासन से आग्रह किया है कि यात्रियों की सुविधाओं एवं धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि रेलवे को यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
साउथ बिहार एक्सप्रेस को राउरकेला में शॉर्ट टर्मिनेट किए जाने पर सांसद ज्योत्सना महंत ने जताई नाराजगी, जीएम और डीआरएम को लिखा पत्र
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


