जिला न्यायालय एवं व्यवहार न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज
कोरबा 12 सितंबर 2025/
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वधान एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में वर्ष 2025 में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को आयोजित होगी। लोक अदालतें वैकल्पिक विवाद समाधान के लिए एक मंच है जिसका उद्देश्य विवादों को आपसी समझौते से निपटाना है, बिना लंबी प्रक्रिया के। लोक अदालत मे राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, धन वसूली के मामले, मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान का निराकरण होगा, साथ ही ऐसे मामले जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुआ है प्री-लिटिगेशन के माध्यम से निराकरण किया जायेगा जिसमें बैंक वसूली, विद्युत बकाया, जल एवं संपत्ति कर बकाया, टेलीफोन बिल इत्यादि। जिला न्यायालय के अतिरिक्त राजस्व न्यायालय एवं तहसील न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की खण्डपीठ जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा मे लगेगी साथ ही व्यवहार न्यायालय कटघोरा, करतला एवं पाली में भी खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि नेशनल लोक अदालत में सक्रिय सहाभागिता लेकर उसका लाभ प्राप्त करें जिससे नेशनल लोक अदालत के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जिला न्यायालय एवं व्यवहार न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 को
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


