
छत्तीसगढ़ में 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, कटघोरा सहित चार स्थानों पर बदली जिम्मेदारी
रायपुर, 7 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के पांच परिवीक्षाधीन अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेस-2 प्रशिक्षण पूरा करने तथा 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की सूची इस प्रकार है—
श्री फडतेर अनिकेत अशोक, भा.प्र.से. (2020)
वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, जगदलपुर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर।
श्री अरविंद कुमार टी., भा.प्र.से. (2024)
वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, बिलासपुर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा।
श्री अक्षय दोशी, भा.प्र.से. (2024)
वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, रायगढ़
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव।
श्री क्षितिज गुरभेले, भा.प्र.से. (2024)
वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, कोरबा
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला-रायगढ़।
श्री विपिन दुबे, भा.प्र.से. (2024)
वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, बस्तर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला-कोरबा।



