कृषक के घर हुई चोरी का अब तक नहीं मिला कोई सुराग
कोरबा । कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी में एक कृषक के घर 10 दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है। कई संदेहियों से पूछताछ के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम गोढ़ी में रहने वाले कृषक गीता डहरिया का परिवार 10 दिन पहले 17 जुलाई को सुबह से खेत में थरहा लगाने गया था। शाम 4 बजे के बाद परिवार जब घर लौटा तो सभी सदस्यों के होश उड़ गए। घर से जेवर सहित 2 लाख का सामान चोरी हो चुका था। घटना की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस मामले में जांच कर रही है।
27 जुलाई / मित्तल


















