प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 23.07.26
शराब पीने के लिए पैसे कि मांग करना, मना करने पर मारपीट, धारदार हथियार लहराया”
थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा के 5 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई”
- सभी आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जिले के थाना चांपा क्षेत्र का ग्राम कोसमंदा का मामला शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को थाना चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध खिलाफ BNS एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम हथनेवरा निवासी भूपेन्द्र कुमार टण्डन ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.07.26 की शाम वह कोसमंदा के साप्ताहिक बाजार में मुर्गा दुकान पर मुर्गा खरीदने रुका था। वहां पहले से मौजूद कोसमंदा निवासी मोहन कश्यप, लालू यादव, मुकेश कश्यप और उनके साथी बैठे थे। मोहन कश्यप ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और एक राय होकर हाथ-मुक्का और डण्डे से बेरहमी से मारपीट की।
इस दौरान मोहन कश्यप ने मुर्गा काटने वाला धारदार कत्ता उठाकर हवा में लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस की कार्रवाई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 380/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर मोहन कश्यप, लालू यादव, मुकेश कश्यप, रमेश यादव एवं महेन्द्र कौशिक को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
- लालू यादव पिता बिहारी यादव, उम्र 28 वर्ष
- मोहन कश्यप पिता पुनीराम कश्यप, उम्र 25 वर्ष
- मुकेश कुमार कौशिक पिता ननकीराम कौशिक, उम्र 32 वर्ष
- रमेश कुमार यादव पिता राधेलाल यादव, उम्र 31 वर्ष
- महेन्द्र कौशिक पिता दादूराम कौशिक, उम्र 31 वर्ष
निवासी सभी ग्राम कोसमंदा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि भुवनेश्वर राठौर, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी, मुद्रिका दुबे एवं थाना चांपा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



