KORBA:- सचिव की मनमानी की शिकायत पर जांच समिति को 7 दिन की मोहलत, आदेश हुआ जारी 10 माह बाद भी नहीं हुई जांच, CEO से कार्रवाई की मांग

कोरबा। ग्राम पंचायत रलिया, जनपद पंचायत कटघोरा के उप सरपंच द्वारा सचिव पर मनमानी और घोर लापरवाही के लगाए गए आरोपों की जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। शिकायत 13 अक्टूबर 2025 को की गई थी, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

शिकायत पर जिला पंचायत द्वारा o4 सदस्यीय जांच समिति* गठित की गई थी। इसमें कार्यपालन अभियंता ए.के. जोगी, लेखाधिकारी सुबीर भट्टाचार्य, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू और जिला समन्वयक सिद्धार्थ अरसाटी को शामिल किया गया था।
जारी आदेश में समिति को 7 दिनों के भीतर जांच कर संयुक्त प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने कहा गया था। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी किया गया था।
समय सीमा पार, जांच ठंडे बस्ते में
निर्धारित समय-सीमा के बाद भी जांच पूरी न होने से शिकायतकर्ता और ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही के कारण शिकायतों का निराकरण नहीं हो पा रहा है और दोषियों को संरक्षण मिल रहा है।
अब ग्रामीणों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मांग की है कि जांच को शीघ्र पूरा कर दोषी सचिव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि अब तक जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है तो उसे सार्वजनिक किया जाए और संबंधित अधिकारियों से देरी कारण जानकारी लिया जाए ।



