अपराध नियंत्रण की दिशा में पहल करते हुए 24 घंटे में 87 कथित आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अभियान
- लम्बे समय से फरार 13 स्थाई वारंटी
- 74 आरोपी गिरफ्तारी वारंट जारी
कोरबा । कोरबा जिला पुलिस ने जिले में अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत हुए 24 घंटे में 87 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिसमें लम्बे समय से फरार 13 स्थाई वारंटी हैं और 74 आरोपी जिनके खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी वारंट तामिल में बालको थाने ने सबसे अधिक 17 लोगों को गिरफ्तार किया, उसके बाद सीएसईबी थाने ने 10 और उरगा थाने ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। वही लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दीपका थाने में 4, सिविल लाइंस थाने में 3 और उरगा थाने में 2 स्थायी वारंट तामील किए गए।
यह अभियान विशेष रूप से लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के विरुद्ध केंद्रित था। पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्यवाही करते हुए इन वारंटों को निष्पादित किया। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फरार अपराधियों की जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी पुलिस थाने में साझा करें।
