बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि
कोरबा, 25 मई 2026/
पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित नियमों के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 13 जून से 15 जून 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 23 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर 29 जून 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन पर अभ्यर्थी 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम की अंतरिम सूची 10 जुलाई 2026 को संभावित रूप से जारी की जाएगी तथा इस पर दावा-आपत्ति 10 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक आमंत्रित की जाएगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम प्राविण्यता सूची 21 जुलाई 2026 को संभावित रूप से प्रकाशित की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने तथा समस्त जानकारी सही एवं स्पष्ट रूप से दर्ज करने की अपील की है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र ही प्रवेश परीक्षा एवं काउंसलिंग पंजीयन हेतु मान्य होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को पृथक से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रवेश प्रक्रिया, नियम एवं दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pssou.ac.in पर उपलब्ध है। साथ ही श्री जी के गढ़ेवाल सहायक कार्यक्रम समन्वयक मो.नं. 7489701037 व श्री आर के सक्सेना समन्वयक सहायक मो.नं.7067043721 पर सम्पर्क किया जा सकता है। अध्ययन केंद्र शासकीय ई व्ही पी जी कॉलेज तहसील कार्यालय रोड में भी सम्पर्क किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधी विस्तृत कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORßA:-बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि…
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
