रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 05 को
कोरबा, 03 दिसंबर 2025/
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 05 दिसंबर को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से 03 नियोजकों -श्रमीन टेंलेंट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, औप्टीवल हेल्थ सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और टाटा एआईए लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड कोरबा के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप – https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।


















