बाइक चालकों पर पुलिस ने की कार्यवाही
कोरबा । कोरबा जिले में लगातार बढ़ते हुए अपराध और लापरवाह पूर्वक वाहन चलाने पर अब पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने थाना परिसर के सामने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाकर सडकों पर वाहन चलाने और बुलेट से पटाखों जैसी आवाज निकालकर अशांति फैलाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही की गयी। अभियान के तहत 18 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यवाही खासकर युवाओं के बीच बढ़ती लापरवाहियों और अपराध प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि कई बार अभिभावक भी बच्चों को बिना लाइसेंस और बिना वाहन के कागजात के गाडियां चलाने के लिए प्रोत्साहित कर देते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है और यही लापरवाही आगे चलकर अपराध और दुर्घटनाओं को जन्म देती है।
उन्होंने साफ कहा कि यह कार्यवाही केवल एक दिन की नहीं रहेगी बल्कि निरंतर अभियान के रूप में आगे भी जारी रहेगी। नगर के कुछ युवाओं ने भी इस कार्यवाही का समर्थन किया और इसे कटघोरा पुलिस की सराहनीय पहल बताया। उनका कहना है कि इस तरह की कार्यवाही से सडकों पर लापरवाह वाहन चालकों को सबक मिलेगा और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Korba:-बाइक चालकों पर पुलिस ने की कार्यवाही….थाना परिसर के सामने विशेष जांच अभियान
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


