कोरबा में 20 अगस्त को इंदिरा स्टेडियम में राजीव गांधी जयंती कार्यक्रम, सुबह 11:45 बजे मनाया जावेगा ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश राठौर और मनोज चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि सुबह 11:45 बजे इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थापित राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा और श्याम लाल कंवर सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे।
अध्यक्षद्वय ने जिला कांग्रेस के साथ-साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी, बूथ कमेटी और ओबीसी, अजा, अजजा प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस संगठन के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।









