जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में फेरबदल, चार अधिकारियों का तबादला
जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस अधिकारियों के पदस्थापना में फेरबदल किया है। 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार चार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना दी गई है।
आदेश के मुताबिक निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी चांपा को रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं सउनि बाबूलाल दिवाकर, थाना चांपा को भी रक्षित केंद्र जांजगीर पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक कमलेश शेण्डे, थाना प्रभारी सारागांव को थाना प्रभारी चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि निरीक्षक प्रमोद कश्यप, यातायात शाखा को थाना प्रभारी सारागांव बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।









