सडक पर रील बनाने पर की जाएगी सख्त कार्यवाही
कोरबा । कोरबा जिले में भी रील बनाने की बीमारी बढ़ती जा रही है। कहीं भी कभी भी और किसी भी कारण से रील बनाने वाले लोग सक्रिय हैं। इनमें टीनएजर्स से लेकर युवक-युवतियां और उम्रदराज भी पीछे नहीं हैं। लेकिन अब बहुत हो गया। खास तौर पर सडक़ इस तरह के कार्य करने वालों पर अब सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के अनुसार कोरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों से इस तरह की तस्वीर औरखबरें लगातार आ रही है की रील के चक्कर में शौकीन वर्ग रेलवे ट्रैक के साथ-साथ मुख्य मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग में उपस्थिति दर्ज करने में पीछे नहीं है। ऐसे में लोको पायलट के साथ-साथ गाड़ी के चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ती है। जबकि कई मौकों पर हादसे भी हो चुके हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, से लेकर फेसबुक और व्हाट्सएप पर ऐसी तस्वीर भरी पड़ी है।
जानकारों का कहना है कि मृग मरीचिका वाली दुनिया में दूसरे लोगों से लाइक, कमेंट और शेयर के चक्कर में इस तरह की हरकतें कुछ ज्यादा हो गई है। हालात ऐसे हैं कि अपनी आउट रीच को बढ़ाने और पहचान को दूर का रास्ता करने के चक्कर में लोग किसी भी स्तर तक जाने को तैयार बैठे हैं। ऐसे में सडक़ हाथों के साथ-साथ दूसरे स्थान पर घटनाएं भी घटित हो रही है। ऐसे मामलों को लेकर अब उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान ले पुलिस से पूछा है कि उसकी जानकारी में कितने मामले हैं और उसने क्या कार्यवाही की हैं। इन कारणों से पुलिस को कार्यवाही करने के लिए मजबूर होना ही पड़ेगा।
उल्लेखनीय हैं कि कोरबा जिले में पुलिस ने पूर्व के कुछ मामलों में कार्यवाही भी की है । उसने स्पष्ट कर दिया है कि आगे इस तरह की हरकतों को ना तो बर्दाश्त किया जाएगा और ना ही किसी को बक्शा जायेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.

