पुलिस की सक्रियता से चंद घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए, आरोपी पति को किया गिरफ्तार
आरोपी पति द्वारा अपनी पत्नी की गला दबाकर की हत्या
आरोपी द्वारा हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने जैसा दृश्य बनाया
आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी पत्नी मृतिका की करंट लगने से मृत्यु होने की सूचना दिया था
आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) 238 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी महेन्द्र कुमार मिरी पिता अनुज प्रसाद मिरी निवासी वार्ड 09 बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण* इस प्रकार है कि मृतिका नवविवाहिता श्रीमति ललिता मिरी की करेंट की चपेट में आने से मृत्यु होने की सूचना मृतिका की पति आरोपी द्वारा दिए जाने की सूचना पर थाना बलौदा में मर्ग इंटीमेशन कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर शव का डाक्टर साहब से पोस्टमार्टम कराया था। *नवविवाहिता की मृत्यु* की घटना को गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए *प्रभारी पुलिस अधीक्षक पुलिस श्रीमती निवेदिता पाल* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा मृतिका की परिजनों एवं उसके पति से पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबध होने की अंदेशा मृतिका को होने पर उसी बात को लेकर मृतिका के पति द्वारा मृतिका को आये दिन मारपीट झगडा लड़ाई करना और उसी के चलते दिनांक 28- 29/04/2026 के मध्य रात्रि में आरोपी महेन्द्र मिरी के द्वारा हत्या करने की नियत से उसके गला को दबाकर हत्या करना और बाथरूम में ले जाकर पानी गरम करने वाले राड (इमरसन राड) से बाल्टी मे पानी भरकर उसी मे मृतिका के सिर एंव हाथ को रखना और इस प्रकार मृतिका के हत्या करना पाए जाने से हत्या का मामला अपराध क्रमांक 185/2026 दर्ज किया गया। *विवेचना दौरान आरोपी* महेन्द्र मिरी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। *उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू , सुनिल टैगोर, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे टिकेश्वर राठौर, जयराम बिंझवार, संदीप सोनंत, लखेश विष्वकर्मा, योगेश यादव, महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।
