चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 170000/- रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे
शातिर आरोपी को बिहार से कोतवाली जांजगीर एवं सायबर टीम की सक्रियता से पकड़ने में मिली सफलता
आरोपी द्वारा शातिर तरीके से मोबाइल के माध्यम से सौदा करना एवं फोन पे से रकम लेने के बाद मोबाइल को बंद कर की गई ठगी*
* *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, बैंक खाता तथा अन्य दस्तावेज किया गया जप्त*
* *गिरफ्तार आरोपी
* * ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार*
* *जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए थे निर्देश*
*मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड निवासी जांजगीर ने दिनांक 12.03.26 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि चावल ब्रोकर अंजनी अग्रवाल के जरिये आरोपी ओमप्रकाश शर्मा से मोबाइल से बात कर 900 क्विंटल चावल 2980/- रुपये प्रति क्वीटल के हिसाब से बिक्री करने का सौदा कर ट्रक भाडा एवं खर्च के नाम पर अलग- अलग किस्तों में मोबाईल फोन पे और खाता में दिनांक कुल 1,70,000 रूपये लिया गया तथा सौदा तय होने के उपरांत आरोपी के द्वारा प्रार्थी को माल का बिल भेजा व सौदा हुए चावल की गाडी नहीं भेजकर अपना मोबाइल को बंद कर आरोपी के द्वारा धोखाधड़ी कर छल करने पाये जाने से मोबाइल धारक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में सायबर तकनीकी के माध्यम से पता चला कि आरोपी जिला अररिया बिहार का होना पाया जाने से आरोपी की धरपकड़ हेतु *CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे* के नेतृत्व में साइबर थाना से एक संयुक्त टीम बिहार के लिए रवाना किया गया जो टीम के द्वारा मालद्वार जिला अररिया बिहार से *आरोपी* ओम प्रकाश शर्मा निवासी बिहार को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम की गुमराह करता रहा परंतु बारकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ चावल खरीदी बिक्री के नाम पर 170000/- रुपए रकम लेकर धोखाधड़ी करने का अपराध घटित करना जुर्म स्वीकार किया तथा स्वयं के मोबाइल से बात कर चावल ट्रेडिंग के नाम से रकम लेना बताया व धोखाधड़ी में उपयोग किए मोबाइल एवं बैंक खाता को आरोपी के कब्जे से जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय, साइबर थाना से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक माखन साहू का विशेष योगदान रहा
