पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप सिद्ध होने पर कथित आरोपी पति को न्यायालय ने सुनाई 5 वर्ष सश्रम कारावास की सजा
कोरबा । कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र न्यायालय ने एक कथित आरोपी पति को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का अपराध सिद्ध होने पर 5 वर्ष सश्रम कारावास और 2000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला थाना दर्री के अंतर्गत का है और आरोपी को धारा 306 भादवि के तहत दोषी ठहराया गया है।
अतिरिक्त लोक अभियोजक संजय जायसवाल ने बताया कि मृतिका अपने पति के साथ ग्राम दर्री में रहती थी। कथित आरोपी पति पर आरोप था की उसने मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित किया और आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित किया। जिसके परिणाम स्वरूप मृतिका ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली और बाद में चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इस मामले में पुलिस ने कथित आरोपी पाती के खिलाफ अपराध क्रमांक 105/2020 धारा 306 भादवि के तहत मामला दर्ज किया और संपूर्ण विवेचना के बाद अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय ने साक्षियों के साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया और 5 वर्ष सश्रम कारावास और 2000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप सिद्ध होने पर कथित आरोपी पति को न्यायालय ने सुनाई 5 वर्ष सश्रम कारावास की सजा…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


