कमरे में मिली युवक की सड़ी-गली लाश
कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले की घटना
कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत इंदिरा नगर मोहल्ले के एक मकान में स्थानीय निवासी युवक की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश करीब 5 से 6 दिन पुरानी बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 देवांगन पारा के अंतर्गत आने वाले दुरपा रोड इंदिरा नगर मोहल्ला के निवासी अजय राजपूत उर्फ पप्पू उम्र लगभग 25 वर्ष जो कि एक टेंट हाउस में काम किया करता था, लेकिन पिछले 6-7 दिन से काम पर नहीं गया था। उसकी लाश शनिवार को उसके घर में मिली। मृतक की बुआ के बेटे प्रकाश राजपूत ने आसपास के लोगों से जानकारी मिलने और घर से बदबू आने की खबर मिलने पर कोतवाली जाकर सूचना दी थी। शनिवार रात को पुलिस ने आकर ताला बंद कर दिया था। आज सुबह ताला खोलकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। मौके पर कोतवाली से एएसआई टंकेश्वर यादव और चक्रधर सिंह ने पहुंचकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक जारी रखी है। बताया जा रहा है कि यहां फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की शाम मृतक अजय का भाई अक्षय राजपूत किसी काम के सिलसिले में रायपुर जाने के लिए घर से निकल गया था और रात के वक्त अजय घर लौटा था, इसके बाद से वह किसी को नजर नहीं आया। उसके घर का मुख्य दरवाजा ओढ़ाया हुआ हालत में था, ना तो बाहर से और ना ही अंदर से बंद था। शनिवार को ज्यादा ही बदबू आने पर कुछ लोगों ने दरवाजे से झांक कर देखा तो भीतर वह मृत हालत में नजर आया। इसके बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। अजय राजपूत की मौत किन परिस्थितियों व किस कारण से हुई है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही पता चलेगा। फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है। सूचना मिलने के बाद उसका भाई अक्षय रायपुर से कल ही कोरबा लौट आया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:- कमरे में मिली युवक की सड़ी-गली लाश…कोतवाली थाना क्षेत्र के दुरपा रोड इंदिरा नगर मोहल्ले की घटना
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


