बांगो बांध के दो और गेट खोले गए
पानी का प्रवाह बढ़ने के कारण बांध का जलस्तर बढ़कर 358.11 मीटर पर स्थिर हो गया है। जिसे कम किया जाना है इसलिए बांध में जलस्तर को नियंत्रण में रखने हेतु सुबह 5:00 बजे दो नए गेट, गेट संख्या-03 और 09 को भी ओपन किया गया है। अभी गेट संख्या 5-1.50 मीटर, गेट संख्या 6-1.50 मीटर, गेट संख्या 4-1.00 मीटर, गेट संख्या 8 -1.00 मीटर, गेट संख्या 3 – 0.50 मीटर और गेट संख्या 9 -0.50 मीटर खुला है। सभी गेटों से कुल 34,988 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और पॉवर प्लांट हाइड्रेल के द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इस प्रकार बांध से कुल 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।
