वेदांता की नई पहल के अंतर्गत जाम्बिया के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- जाम्बिया में फुटबॉल को मिलेगा नया बढ़ावा
- युवा खिलाड़ियों के विकास पर रहेगा घ्यान केन्द्रित
कोरबा l वेदांता समूह की जाम्बिया स्थित कंपनी कोंकोला कॉपर माइन्स ने जाम्बिया में फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ जाम्बिया के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है।
कंपनी ने कहा कि “फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने, युवाओं को प्रेरित करने और समाज में एकता का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। इसी सोच के तहत केसीएम राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों को मजबूत बनाने और जाम्बिया के युवा खिलाड़ियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी।
यह पहल वेदांता के जाम्बिया में प्रस्तावित 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश कार्यक्रम का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि निवेश का उद्देश्य केवल खनन गतिविधियों का विस्तार करना नहीं, बल्कि खेल, शिक्षा और सामुदायिक विकास के माध्यम से स्थानीय समाज को भी सशक्त बनाना है।
केसीएम के अनुसार फ़ैज़ के साथ यह सहयोग जाम्बिया में फुटबॉल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय टीमों को मजबूती देने और खेल के माध्यम से युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



