थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम पिपरदा के पास रोड में लापरवाही पूर्वक खड़े किए 08 ट्रेलर/हाईवा वाहनों को जप्त कर वाहन चालकों को किया गिरफ्तार
👉 सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, उचित बचाव के लिए लापरवाही पूर्वक ट्रेलर वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही
👉 हाइवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा जिले के नेशनल हाईवे में लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा है, जिसके द्वारा बीच रोड में लापरवाही पूर्वक खड़े वाहनों के चालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है
👉 सभी वाहन चालको के विरुद्ध धारा 285 BNS के तहत कार्यवाही किया गया है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) जिला पुलिस जांजगीर चांपा वाहन दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए जिसके बचाव के लिए रोड में खड़े किए लापरवाही पूर्वक वाहन चालको के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम पिपरदा रोड में ट्रेलर, हाईवा वाहन चालकों के द्वारा लापरवाही पूर्वक खड़े किए पाए जाने पर 08 वाहनों को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग अपराध धारा 285 BNS के तहत पंजीबद्ध किया गया है।
दुर्घटनाओं में नियंत्रण एवं कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी
अपील:- जिला जांजगीर चांपा पुलिस समस्त ऐसे चालकों से अपील करती है कि बिना किसी संकेतक लगाए अथवा वैध कारण के अतिरिक्त अपनी गाड़ी अनावश्यक रूप से रोड पर खड़ी न करें
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना बम्हनीडीह प्रभारी कृष्णपाल सिंह एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान है।
