मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित नगोई बछेरा का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 09 मार्च तक आमंत्रित
कोरबा 02 मार्च 2026 /
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित नगोई बछेरा पंजीयन क्रमांक 357 श्री एच.के.चौहान द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 मार्च 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 मार्च तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के श्री भोज नारायण पुरस्त प्रबंधक/सदस्य के पास 09 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 मार्च को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
