KORBA:- देखें वीडियो;- देवपहरी गोमुखी सेवा धाम में नवरात्रि के अवसर पर विशेष आयोजन….भारत के चारों दिशाओं से लाई गई अखंड ज्योति की स्थापना…ग्रामीणों का विश्वास है कि अखंड ज्योति की पूजा से उनकी पूरी होती मनोकामनाएं






जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर वनांचल में बसे ग्राम पंचायत देवपहरी के गौमुख सेवा धाम में नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न आयोजन किया जा रहे है
जिसमें भजन कीर्तन भारत देश के चारों कोनों में विराजित देवी मंदिरों से लाई गई अखंड ज्योति की स्थापना सहित ज्योति कलश की स्थापना एवं सम्मान कार्यक्रम अयोजीत किए गए
गोमुखी सेवा धाम देव्पहरी के पदाधिकारी योगेश जैन ने बताया कि वर्ष 2002 में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी जिसमें क्षेत्र की आराध्य देवी हिंगलाज माता को विराजित किया गया था
आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में हिंगलाज माता को आराध्य देवी के नाम से जाना जाता है इस नवरात्रि में हिंगलाजगढ़ में भारत देश के उत्तर पश्चिम पूरब पश्चिम एवं मध्य क्षेत्र में विराजित 6 पवित्र देवी स्थलों अखंड ज्योति लाकर यहां पर प्रज्वलित की गई है सातवीं अखंड ज्योति पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विराजित देवी स्थल से लाने का प्रयास गौमुख सेवा धाम द्वारा किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान अखंड ज्योति लाने वाले भक्तगणों एवं स्थानीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया
गोमुखी सेवा धाम में आसपास के लगभग 300 बच्चे यहां आवासीय विद्यालय में रहकर शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त कर रहे हैं इसके आसपास के 50 गांव में स्वास्थ्य सुविधा हेतु आरोग्य मंदिर की स्थापना की गई है जहां ग्रामीण जाकर स्वास्थ्य लाभ लेते हैं समय-समय पर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी गौमुख सेवा धाम द्वारा किया जा रहा है महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करने स्वावलंबी बनाने में भी और गौमुखी सेवा धाम द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं
गोमुखी सेवा धाम की गतिविधियाँ:
- शिक्षा: आश्रम में 300 बच्चे रहकर शिक्षा और संस्कार प्राप्त कर रहे हैं।
- स्वास्थ्य सेवाएं: आसपास के 50 गांव में आरोग्य मंदिर की स्थापना की गई है, जहां ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ लेते हैं।
- महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को स्वरोजगार और स्वावलंबन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
अखंड ज्योति की महत्ता:
- देवी की शक्ति: अखंड ज्योति देवी की शक्ति और आनी का प्रतीक है।
- विश्वास: ग्रामीणों का विश्वास है कि अखंड ज्योति की पूजा से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
