पुराने विवाद में हत्या की नीयत से जानलेवा हमला, तीन फरार आरोपी गिरफ्तार
शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई — घटना में प्रयुक्त चूड़ा बरामद, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है
जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में पुराने विवाद एवं गवाही देने की बात को लेकर एक राय होकर युवक पर हत्या की नीयत से हमला करने वाले तीन फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
क्या था मामला
दिनांक 02 जुलाई 2026 की रात करीब 09 बजे प्रार्थी शिवनाथ यादव पौनी पसारी के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी साहिल यादव, समीर यादव एवं स्वप्नील यादव वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली – गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद प्रार्थी के भाई महेश्वर यादव के पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की।
इसी दौरान साहिल यादव ने हाथ में पहने चूड़ा को निकालकर हत्या की नीयत से महेश्वर यादव के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर एवं नाक में गंभीर चोट आई और वह मौके पर बेहोश हो गया। प्रार्थी द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का- मुक्की की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 211/2026, धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
फरार आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी, इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी अपने गांव में चोरी-छिपे आए हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी से घटना में प्रयुक्त चूड़ा बरामद कर जब्त कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी—
- साहिल यादव उम्र 23 वर्ष
- समीर यादव, उम्र 22 वर्ष
- स्वप्नील यादव यादव, उम्र 22 वर्ष सभी निवासी सुकुलपारा, खरौद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा। पुलिस टीम का योगदान उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक के.पी. सिंह, थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि संतोष बंजारे, आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, राजेश कौशिक, यशवंत पाटले सहित थाना शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।









