
PAMGARH: महिला से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, भेजा गया जेल
महिला से छेड़छाड़, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*
जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र का मामला पामगढ़ पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*घटना का विवरण* दिनांक 04.11.26 को महिला घर से बाहर निकली थी, तभी आरोपी ने बेइज्जती करने की नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए, अश्लील गाली-गलौज किया एवं जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 486/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76, 78, 296, 351(3), 115(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी* के नेतृव में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि रत्नाकर निवासी मुडपार चु थाना पामगढ को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन आरक्षक विनोद मनहर, सीताराम सूर्यवंशी भुनेश्वर पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।









