KORßA:-मिनीमाता बांगो बांध भरा, 5 गेट खोले गए: हसदेव नदी में 20613 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में अलर्ट
कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध में लगातार पानी की आवक के चलते बांध का जलस्तर बढ़ गया है। आज दिनांक 25/08/2026 को सुबह 8:00 बजे बांध का लेवल 358.52 मीटर यानी 93.18% दर्ज किया गया है।
कार्यपालन अभियंता, बांगो बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली ने बताया कि कल शाम 4:30 बजे से आज सुबह 8:00 बजे तक 41087 क्यूसेक पानी की आवक हुई है।
पानी की आवक को देखते हुए मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा की अनुमति के बाद बाढ़ नियंत्रण के लिए बांध के 5 गेट खोले गए हैं –
– गेट नं. 4 – 0.20 मीटर
– गेट नं. 5 – 0.40 मीटर
– गेट नं. 6 – 0.80 मीटर
– गेट नं. 7 – 0.40 मीटर
– गेट नं. 8 – 0.20 मीटर
कुल 2.0 मीटर ओपनिंग से 11613 क्यूसेक और पावर प्लांट हाइडल से 9000 क्यूसेक, इस प्रकार कुल *20613 क्यूसेक पानी* हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।
विभाग ने हसदेव नदी के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है।









