कोटमेर जनसमस्या निवारण शिविर में 200 आवेदनों का हुआ मोैके पर निराकरण
कोरबा 03 जून 2026/
सुशासन तिहार के तहत आज करतला विकासखंड के ग्राम कोटमेर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। पंचायत, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कँवर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाएँ जनता तक आसानी से पहुँच सकें, इसी उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत कोटमेर में आयोजित यह शिविर सरकार की जनकेन्द्रित सोच का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी छोटे-बड़े कार्य के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शिविरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का या तो निराकरण होगा अथवा निराकरण न होने की स्थिति में कारणों की स्पष्ट जानकारी आवेदक को दी जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष लगाने की अपील की।
जनपद पंचायत करतला के सीईओ श्री वैभव कौशिक ने बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 759 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 200 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का परीक्षण उपरांत निराकृत किया जायेगा। शिविर में कई विभागों से हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा सामग्रियों एवं प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत डोंगाआमा, कोटमेर, मदवानी एवं नोनबिर्रा को टी.बी. मुक्त ग्राम घोषित करने पर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किए। शिविर में 15 हितग्राहियों को राशनकार्ड, प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ सौंपी गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को फूड बास्केट वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने एकजुट होकर ग्रामीण विकास की दिशा में सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर जन प्रतिनिधिगण विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-कोटमेर जनसमस्या निवारण शिविर में 200 आवेदनों का हुआ मोैके पर निराकरण….
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.


