//सेवा की कहानी//
KORBA:-पीएम स्वनिधि से सब्जी दुकान को मिला विस्तार, आशीष की बढ़ी आमदनी
15 हजार रुपए के ऋण ने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भरता की राह मजबूत करने में दी मदद
कोरबा 09 अक्टूबर 2026/
जिले के विकासखंड कटघोरा के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत ग्राम कुदरीपारा निवासी आशीष जायसवाल वर्षों से छोटी-सी सब्जी दुकान चलाकर अपने परिवार की आजीविका में सहयोग कर रहे थे। सीमित पूंजी के कारण वे दुकान में कम मात्रा में और कुछ ही प्रकार की सब्जियां रख पाते थे। बिक्री से होने वाली आमदनी से घर का खर्च चलाना भी उनके लिए चुनौती बना रहता था।
आशीष चाहते थे कि दुकान में अधिक मात्रा और अलग-अलग प्रकार की सब्जियां रख सकें, ताकि ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलें और व्यवसाय आगे बढ़े। लेकिन पूंजी की कमी के कारण यह इच्छा पूरी नहीं हो पा रही थी। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी मिली, जिसके तहत छोटे व्यवसायियों को अपना काम बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
आशीष ने योजना के अंतर्गत आवेदन किया और उन्हें 15 हजार रुपए का ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने दुकान के लिए पर्याप्त मात्रा में विभिन्न प्रकार की सब्जियां खरीदीं। दुकान में सब्जियों की उपलब्धता बढ़ने से ग्राहकों को अधिक विकल्प मिलने लगे और बिक्री में भी सुधार हुआ। अब पहले की तुलना में उनकी आमदनी बढ़ी है और वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा पा रहे हैं।
आशीष जायसवाल बताते हैं कि पीएम स्वनिधि से मिली आर्थिक मदद ने उन्हें अपनी दुकान का विस्तार करने का अवसर दिया। वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने का संबल दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








