

KORßA:-राताखार बाईपास पर मारपीट कर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, नगदी और चोरी की बाइक बरामद
लूटपाट एवं मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
🔷 राताखार बाईपास रोड पेट्रोल पंप के पास प्रार्थी से की थी मारपीट एवं लूटपाट।
🔷 लूटे गए मोबाइल, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त चोरी के दोपहिया वाहन बरामद।
🔷 अपराध क्रमांक 937/2026, धारा 309(4), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत कार्यवाही।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण :
- लखन राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, कोरबा।
- रवि निषाद उर्फ दादू, उम्र 22 वर्ष, निवासी राताखार बाईपास रोड, कोरबा।
- कमल निषाद उर्फ़ टेंगना निवासी रातखर बाईपास रोड कोरबा
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 18.11.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रामसागरपारा निवासी प्रार्थी के साथ मारपीट कर मोबाइल एवं नगदी रकम लूटने की घटना घटित घटना के आरिपियों को पकड़ने में सफलता मिली है,
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 937/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लखन राजपूत एवं रवि निषाद उर्फ दादू एवं कमल निषाद को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन एवं लूटे गए सामान की बरामदगी की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
🚔 कोरबा पुलिस की अपील :
किसी भी प्रकार की आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें।



