






रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास मंत्रालय, रायपुर द्वारा 30 अक्टूबर की देर शाम आदेश जारी कर प्रदेश के नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में पदस्थ 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादले किए हैं।
इनमें कोरबा जिले के बाँकीमोगरा नगर पालिका परिषद में 3 वर्ष से भी अधिक समय से पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्स्ना टोप्पो का भी तबादला किया गया है। सक्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय को नगर पालिका परिषद बाँकीमोगरा का सीएमओ बनाया गया है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ प्रदेश की विभिन्न निकायों में पदस्थ 24 इंजीनियरों एवं स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं।










