आर्यन पब्लिक स्कूल उरगा के 8 विद्यार्थियों का प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हुआ चयन
कोरबा । छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो-खो एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए जा रहे जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप (बॉयज) हेतु कोरबा के उरगा स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत 8 छात्रों का चयन किया गया हैं।
आर्यन पब्लिक स्कूल उरगा के उप-प्राचार्य ए.के. सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो-खो एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए एसोसिएशन द्वारा राज्य के समस्त जिलों में इंटर स्कूल कंपटीशन के माध्यम से प्रतियोगीयों का चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा में आयोजित इंटर स्कूल कंपटीशन में कोरबा के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें स्पोर्ट शिक्षक सुनील कुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में आर्यन पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत 8 छात्रों का चयन जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप (बॉयज) हेतु हुआ है।
श्री सिंह ने बताया की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु इतनी बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्रों का चयन आर्यन पब्लिक स्कूल उरगा के लिए गर्व का क्षण है। साथ ही यह विद्यालय की अपने विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके उत्कृष्ट सर्व समावेशी विकास करने के सामर्थ्य का स्पष्ट प्रमाण भी है। विद्यालय के चेयरमैन विशाल अग्रवाल, डायरेक्टर स्मिता अग्रवाल, प्राचार्य भूपेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समस्त चयनित छात्रों की सफलता व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-आर्यन पब्लिक स्कूल उरगा के 8 विद्यार्थियों का प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हुआ चयन
Related Posts
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.
