KORBA:-तिलक भवन में लहराएगा तिरंगा: कोरबा प्रेस क्लब का ध्वजारोहण समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे
कोरबा । 80वीं स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब द्वारा ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी ने बताया कि यह कार्यक्रम *15 अगस्त 2026, शनिवार* को *प्रातः 9:00 बजे* कोरबा प्रेस क्लब के *तिलक भवन परिसर* में आयोजित होगा।
समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ देशभक्ति गीत और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया जाएगा।
क्लब ने समस्त सम्माननीय सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर इस राष्ट्रीय पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
*स्थान*: प्रेस क्लब तिलक भवन, कोरबा
*समय*: 15 अगस्त 2026, सुबह 9 बजे



