जांजगीर-चांपा पुलिस चला रही साइबर जागृति अभियान, कहा – मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें
*जांजगीर-चांपा।* बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा पुलिस भी लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही है।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है – *“मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें”* और इस अभियान से जरूर जुड़ें।
पुलिस ने बताया कि अभियान से जुड़ने के लिए नागरिक *cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com* लिंक पर क्लिक करें या सेल्फी फ्रेम में दिए गए QR कोड को स्कैन कर ‘सेल्फी लें’ और उसे अपने सोशल मीडिया में *#CyberJaagrutiAbhiyaan @CGPoliceDept @CyberDostI4C* हैशटैग के साथ शेयर करें।
जिला पुलिस का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना है।



