
सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान के तहत बाँकीमोंगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती के 3 मामलों का खुलासा
कोरबा। कोरबा पुलिस के “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बाँकीमोंगरा पुलिस ने डकैती की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 मामलों का खुलासा किया है। इस मामले में 4 आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। डकैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
घटना का विवरण
थाना बाँकीमोंगरा क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन, सूराकछार खदान और दीपका खदान में विगत दिनों डकैती की घटनाएं हुई थीं। इस पर थाना बाँकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 148/2026, 131/2026 एवं थाना दीपका में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा- 310(2), 331(4), 331(6), 296, 115(2), 351(3), 221, 324(6), 111 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपी
1. राजपाल चौहान पिता पीताम्बर चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी जामनीमुड़ा, थाना पाली
2. फिरोज मेमन पिता हुसैन मेमन, उम्र 27 वर्ष, निवासी भिलाईबाजार, थाना हरदीबाजार
3. निकेश कुमार कश्यप पिता मनोज कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी शुक्लाखर, थाना बाँकीमोंगरा
4. होरीलाल केवट पिता बसंत कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी शान्तिनगर, थाना कुसमुण्डा
5. एक विधि से संघर्षरत बालक
*बरामदगी एवं कार्रवाई*
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। मुख्य आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बाँकीमोंगरा पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से मामले का खुलासा किया। प्रकरण में कुछ अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।









