KORBA:-मिनीमाता बांगो बांध से और बढ़ाया जाएगा पानी का डिस्चार्ज, 49828 क्यूसेक छोड़ा जाएगा, निचले इलाकों को अलर्ट
कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय में पानी की आवक लगातार बढ़ने के कारण बांध प्रबंधन द्वारा डिस्चार्ज की मात्रा और बढ़ाई जा रही है। आज प्रातः लगभग 10 बजे गेटों से अतिरिक्त 8828 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।
इसके बाद बांध से कुल 49,828 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जाएगा। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे बसे निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
बांध की ताजा स्थिति | 17 अगस्त सुबह
- जल स्तर: 358.70 मीटर (94.24%)
- पिछले 10 घंटे में वृद्धि: 7 सेमी
- वर्तमान में खुले गेट: 9
- वर्तमान डिस्चार्ज: 41,000 क्यूसेक
- डिस्चार्ज जारी: 16 अगस्त सुबह 8:45 बजे से लगातार
मौसम का हाल
कल रात 9 बजे से लगभग 2 घंटे तक क्षेत्र में तेज बारिश हुई। अभी भी पिछले 45 मिनट से तेज बारिश जारी है, जिसके कारण जलाशय में आवक बनी हुई है।
प्रशासन की अपील
लगातार बारिश और बांध से पानी छोड़े जाने को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है। निचले इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।









