
साडा कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, लायंस क्लब और मार्निंग वॉक ग्रुप ने किया ध्वजारोहण
कोरबा, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान, साडा कॉलोनी जमनीपाली में मार्निंग वॉक ग्रुप समिति द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा उद्यान गूंज उठा।
इस अवसर पर लायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर से दशरथ वर्मा, दिलीप सेठ, बी.एम. दुबे, वी.के. गुप्ता, जादूगर रमेश, बिजुमोहन जॉय, राजेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।
वहीं मार्निंग वॉक समिति से मुरारी लाल सारथी, नंद किशोर सिंह, श्याम बिहारी शर्मा, आर.पी. सिंह, राधेश्याम प्रसाद, के.एल. घुरी, सुरेश कुमार अग्रवाल, श्याम सुंदर नामदेव, एल.एम. कैशर, मुकर्जी दादा, महेश अग्रवाल, आर. विश्वकर्मा, मोहन नाम्बियार, एस.पी. गुप्ता, अजय सिंह, अरविंद जैन, सत्येन्द्र ठाकुर, रविन्द्र बेहरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।









