


KORBA:-सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा में गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
*कुसमुंडा, 15 अगस्त:* सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भारत माता के चित्र का पूजन-अर्चन किया गया। वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह में विद्यार्थियों का सम्मान किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य श्री सुरेश सोनी जी तथा कक्षा 12वीं की सांस्कृतिक प्रमुख बहिन खुशी साहू, भैया अंकित यादव एवं राज अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य श्री शांति कुमार राठौर जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समस्त आचार्य परिवार के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार की सामूहिक सहभागिता इस आयोजन की विशेषता रही। यह जानकारी विद्यालय की मीडिया प्रभारी श्रीमती हेमलता शर्मा दीदी ने दी।









