बांगो बांध में जल आवक घटी, जलस्तर में गिरावट; गेटों की ओपनिंग 3 मीटर से घटाकर 2 मीटर की गई
कोरबा, 21 अगस्त 2026 / बांगो बांध में जल आवक कम होने से जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे के बीच इनफ्लो कम होने के कारण बांध के जल भराव को नियंत्रित करने के लिए जलद्वारों की कुल ओपनिंग को 3.00 मीटर से घटाकर 2.00 मीटर कर दिया गया है।
कार्यपालन अभियंता श्री एस. के. भारती ने बताया कि वर्तमान में अतिरिक्त पानी की निकासी 5 जलद्वारों और पावर हाउस के माध्यम से की जा रही है। बांध का वर्तमान जलस्तर 358.17 मीटर है, जो कुल क्षमता का 91.12 प्रतिशत है। बांध में पानी का इनफ्लो 18,822 क्यूसेक और आउटफ्लो 20,492 क्यूसेक दर्ज किया गया है।
जल आवक और जलस्तर की सतत निगरानी की जा रही है तथा स्थिति के अनुसार जलद्वारों का संचालन नियंत्रित किया जा रहा है।









