KORßA:-पत्रकार संजय देवांगन के निधन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताया शोक, परिजनों को 25 हजार की सहायता राशि सौंपी
कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री अग्रवाल ने हाल ही में तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की थी कि प्रेस क्लब कोरबा के किसी भी सदस्य के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों को संबल देने के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसी घोषणा के अनुरूप वे आज दुरपा रोड स्थित दिवंगत पत्रकार के निवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र गुप्ता, पत्रकार डॉली सिंह, पत्रकार दिनेश श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।









