KORBA:-मेगा आयुर्वेद चिकित्सा षिविर का आयोजन सियान सदन में आज
कोरबा 22 सितंबर 2026/
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद चिकित्सा परंपरा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन 23 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से सियान सदन घंटाघर कोरबा में किया गया है। इस शिविर में नागरिकों का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य परीक्षण, रोगों की पहचान एवं उपचार होगा।
,आयुष स्वास्थ्य षिविर में सियान सदन घंटाघर कोरबा में पुराना बुखार, टाइफाइड, सर्दी, गठिया बात, जोड़ो का दर्द, ,पेट की समस्याओं, त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर मधुमेह, थायराइड, मूत्र रोग ,पाइल्स बवासीर, स्त्री रोगों एवं पंचकर्म परामर्श विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर परामर्श प्राप्त करें।









