
नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:बाइक की डिक्की में 02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 02 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में की गई।
*मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी*
दिनांक 22.08.2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 01, नवागढ़ निवासी खलील मोहम्मद अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में बिक्री के लिए अवैध गांजा रखकर घूम रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा।
*बाइक की डिक्की से 2 किलो गांजा बरामद*
तलाशी के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल की डिक्की से 02 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर लिया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी:* खलील मोहम्मद, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 01, नवागढ़, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा।
*पुलिस की अपील*
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध गांजा, शराब या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, ASI रामकृष्ण आदित्य एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।









