

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: कोरबा समेत 9 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
रायपुर/कोरबा। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
*अगले 24 घंटों के लिए:* बलरामपुर, बीजापुर, जांजगीर-चांपा, *कोरबा*, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
वहीं बलौदाबाजार, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कांकेर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव और सरगुजा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।
*अगले 48 घंटों के लिए:* बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सूरजपुर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर और सरगुजा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और निचले इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है।









