
धारदार हथियार लहराकर आने- जाने वाले लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
- दोनों आरोपियों को किसी गंभीर घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया
- पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को 02 नग धारदार हथियार जप्त कर भेजा गया जेल नाम आरोपी
1- मुकेश सूर्यवंशी पिता श्री राम सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी दर्रीपारा नैला जांजगीर
2- किशन कुमार सूर्यवंशी पिता ओमप्रकाश सूर्यवंशी उम्र 26 वर्ष वार्ड क्रमांक 5 नैला जांजगीर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली के चौकी नैला से पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थान जूना तालाब, भाठापारा से 02 आरोपियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक arms act की कार्यवाही किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कँवर, सहायक उप निरीक्षक शेख सफीउल्लाह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी साहू, प्रधान आरक्षण राजमणि द्विवेदी, राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक संतोष प्रधान, गोपेश्वर सिंह का विशेष योगदान रहा।









