
जांजगीर-चांपा पुलिस में फेरबदल: दो निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना
जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो पुलिस निरीक्षकों की अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर को चौकी नैला के प्रभारी पद से हटाकर यातायात शाखा, जांजगीर में पदस्थ किया गया है।
वहीं निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ थे, उन्हें चौकी नैला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।









