KORBA:-जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा में उद्यमिता जागरूकता षिविर संपन्न
कोरबा 22 सितंबर 2026/
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा गत दिवस जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा के सभा कक्ष में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार पर आधारित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक, तरूण कुमार राठिया एवं पीएमएफएमई के डीआरपी नरेश खुंटे तथा पीएमएफएमई के जिला नोडल रवि जायसवाल के द्वारा योजनओं की जानकारी दी गई। इस जागरूकता शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई है। इस योजना में बताया गया कि विनिर्माण क्षेत्र में परियोजना लागत का 01 लाख 1.00 करोड़ तक की ऋण की सुविधा बैंक के माध्यम से स्वीकृत होने पर 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता दी जाती है। इसमें 18 वर्ष से अधिक के कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य प्रसंस्करण योजना ( पीएमएफएमई ) खाद्य पर आधारित उत्पाद जैसे- बड़ी, आचार, पारंपरिक मिठाईयां, ब्रेड, मिक्चर, नमकीन, सेवई, आटा चक्की, हालर मिल, मिनी राईस मिल इत्यादि को योजना में शामिल किये जाने की जानकारी दी गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा में उद्यमिता जागरूकता षिविर संपन्न…..
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








