KORBA:-धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर, बैंक अधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति
कोरबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के तत्वावधान में 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिले के लीड बैंक मैनेजर कृष्ण भगत, भारतीय स्टेट बैंक कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कोरबा एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारीगण उपस्थित रहे। न्यायाधीशगण की समिति द्वारा बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बैंक से संबंधित प्रकरणों में संबंधित पक्षकारों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर सुलह एवं समझौते के माध्यम से प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करें।
विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को उनके प्रकरणों का त्वरित, सरल एवं कम खर्च में समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंक अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संबंधित प्रकरणों की जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने तथा पक्षकारों को विशेष लोक अदालत में उपस्थित होने की सूचना देने के संबंध में भी चर्चा की गई।
न्यायाधीशगण ने बैंक अधिकारियों से अपील की कि 21 नवंबर 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से निराकरण सुनिश्चित कराने में सहयोग करें। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
KORBA:-धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर, बैंक अधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.








