KORßA:-दर्री-जमनीपाली: अग्रसेन जयंती पर प्रेरणादायक पहल, शर्मा दंपति ने लिया मरणोपरांत देहदान का संकल्प
कोरबा – दर्री जमनीपाली अग्रवाल सभा के जयंती कार्यक्रम के दौरान एक प्रेरणादायक घटना सामने आई जहां एक दंपति ने मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लिया है ।
विगत 11 अक्टूबर रविवार को अग्रसेन जयंती के पावन पर्व के अवसर पर दर्री – जमनीपाली अग्रवाल सभा के वरिष्ठ सदस्य द्वारिका शर्मा 73 वर्ष ने सपत्नि श्रीमती आशा देवी शर्मा 68 वर्ष ने मरणोपरांत देहदान करने संकल्प लिया ।
द्वारिका शर्मा एवं श्रीमती आशा देवी शर्मा के इस महादान को लेकर अग्रवाल सभा दर्री – जमनीपाली के संरक्षक प्रेमकुमार अग्रवाल ने समाज कल्याण की दिशा में बेहतरीन कदम बताया सभा के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने शर्मा दंपती को मंच पर आमंत्रित किया और मुख्य अतिथि गिरधर गुप्ता, सुशील अग्रवाल एवं राकेश कुमार अग्रवाल के हाथों पुच्पगुच्छ भेंट कराते हुए स्वागत किया ।
मुख्य अतिथि गिरधर गुप्ता (खरसिया) ने अपने प्रतिक्रिया में कहा कि “आपका यह निर्णय साधारण नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। शरीर नश्वर है, लेकिन आपका यह संकल्प और विचार अमर रहेगा। आपके इस कदम से न सिर्फ मेडिकल छात्रों को शोध में मदद मिलेगी, बल्कि आने वाले समय में कितनों का जीवन संवर सकेगा। हम आपके इस निस्वार्थ भाव और साहस को बारंबार नमन और साधुवाद देते हैं।”
सुशील अग्रवाल (रायपुर) ने साधुवाद देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपरा में शरीर को लेकर एक मोह होता है। लेकिन मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेना यह दर्शाता है कि व्यक्ति ने देह के प्रति मोह से ऊपर उठकर परमार्थ को चुना है। महर्षि दधिची की परंपरा को आज के युग में जीवंत रखने वाले ऐसे संकल्पकर्ता को हम हृदय से वंदन करते हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और यह प्रेरणा निरंतर बनाए रखने की शक्ति दे।
जिला संख्यिकी अधिकारी (सक्ती) ने कहा कि आज हमारे समाज के गौरव शर्मा दंपति ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर हम सबके सामने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे शब्दों में समेटना आसान नहीं है। हमारी सनातन संस्कृति में सदैव समाज और राष्ट्र को सर्वोपरि माना गया है। यह निर्णय लेना साधारण बात नहीं है। जब कोई व्यक्ति समाज के हित में ऐसा साहसिक कदम उठाता है, तो वह पूरे समाज के लिए एक मार्गदर्शक और दीपस्तंभ बन जाता है। आपका यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
सभा के सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया कि द्वारिका शर्मा एवं आशा शर्मा के परिवार में एक पुत्र अभिषेक शर्मा, पुत्रवधु सोना शर्मा, पोती अराध्या शर्मा एवं अरना शर्मा निवासरत हैं । अग्रवाल सभा इस शर्मा परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है ।
सुरेश कुमार अग्रवाल
अग्रवाल सभा, दर्री जमनीपाली










