रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, कहा- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा
कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक राठिया ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए। क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारा बना रहे। सभी के जीवन में खुशहाली आए।










